नवगछिया : इस्माइलपुर थाना क्षेत्र के जहान्वी चौक पर अपराधियों ने दंपति से लेडी पर्स में रखे डेढ़ लाख रुपए की झपटमारी कर लेकर फरार हो गए हैं. घटना को एक बाइक पर सवार दो अपराधियों ने घटना को अंजाम दिया है. घटना सोमवार की दोपहर ढाई बजे के आसपास की है. घटना के संदर्भ में रंगरा ओपी के भवानीपुर निवासी पीड़ित प्रेम कुमार एवं उनकी पत्नी नीलम देवी ने इस्माइलपुर थाना में अज्ञात अपराधियों के विरुद्ध प्राथमिकी के लिए आवेदन दिया है. पीड़ित प्रेम कुमार ने बताया कि सोमवार को वह अपनी पत्नी नीलम देवी के साथ गांव के ही नयाटोला में स्थित बैंक ऑफ इंडिया भवानीपुर शाखा से कुल डेढ़ लाख रुपये की निकासी की.
Total Downloads: 167
उन्होंने बताया कि परबत्ता थाना क्षेत्र के अलालपुर में उनका ससुराल है. ससुर को पैसे की आवश्यकता थी जिसको लेकर उन्होंने पैसा मंगा था. बैंक से पैसे की निकासी करने के बाद सभी पैसे को अपनी पत्नी के पर्स में रख दिया. इसके बाद हम लोग मोटरसाइकिल से अपने ससुराल अलालपुर के लिए चल दिए. जहान्वी चौक पहुचने पर हम अपनी पत्नी के साथ हरी सब्जी खरीद करने लगे.

सब्जी खरीद करने केबाद जैसे ही हम दोनो मोटरसाइकिल की और बढ़ रहे थे कि एक मोटरसाइकिल पर सबाड़ दो युवक तेज गति से आए और मेरी पत्नी के पास एकाएक गाड़ी को स्लो किया. पीछे बैठे अपराधी ने एक झटके से मेरी पत्नी के हाथ से पर्स को छीन लिया. पुनः तेज गति से मोटरसाइकिल लेकर भागलपुर की तरफ भाग गया. इसके बाद हम लोगो ने टीओपी पुलिस को सूचना दी. टीओपी पुलिस ने इस्माईलपुर पुलिस को घटना की जानकारी दी.
सूचना मिलने पर इस्माईलपुर पुलिस मौके पर पहुच कर मामले की छानबीन शुरू की. पुलिस ने देर शाम जहान्वी चौक पर लगे सीसीटीवी कैमरे को भी खंगाला है. सीसीटीवी कैमरे में अपराधियों के भागने के दौरान तस्वीर कैमरे में कैद हुई है. इस्माईलपुर थानाध्यक्ष मानी पासवान ने कहा कि घटना की जानकारी मिली है. पुलिस मामले की छानबीन कर रही हैं.

