परबत्ता थाना क्षेत्र के जमुनिया चौक के पास मंगलवार की संध्या बाइक पर सवार हथियारबंद बदमाशों ने जमुनिया निवासी मो. जब्बार, पिता मो नरूउद्दीन की गोली मारकर हत्या कर दी। बदमाशों ने जब्बार के सिर, पीठ और सीने में कई गोलियां मारी जिससे उसकी मौत घटनास्थल पर ही हो गई।


नवगछिया न्यूज़ WhatsApp Group

मृतक के भाई जुल्फिकार ने बताया कि मेरा भाई जब्बार बहनोई को सब्जी लाने के लिए पैसा निकाल कर दे रहा था इसी दौरान बिहपुर की ओर से मोटरसाइकिल पर सवार चार की संख्या में आए बदमाशों ने मोटरसाइकिल रोक कर मेरे भाई को थप्पड़ और लात-घूसा से मारना शुरू कर दिया। मेरा भाई जब भागने लगा तो बदमाशों ने लगातार फायरिंग करते हुए उसके सिर, पीठ और सीने में गोली मारी और हवा में पिस्तौल लहराते हुए भाग गया।

घटना के बाद परिजनों के साथ-साथ गांव के आक्रोशित लोगों ने सड़क जाम किया। बड़ी संख्या में लोग सड़क पर उतर आए और पुलिस प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी करने लगे। घटना की सूचना पर एसडीपीओ प्रवेन्द्र भारती, इंस्पेक्टर एस एन चौहान, परबत्ता, खरीक, बिहपुरऔर नदी थानाध्यक्ष पहुंचे और लोगों को समझा कर शव को पोस्टमार्टम के लिए नवगछिया लाया।

मो. जब्बार को 12 जुलाई को भी मारी थी गोली

इस पूर्व 12 जुलाई को भी मो. जब्बार चाय पीने जब चौक पर गया था तो मो मंज़ूर के दुकान के पास घात लगाए बदमाशों ने उसको गोली मारकर घायल कर दिया था। उस समय पुलिस के लाख पूछने पर परिजनों ने किसी का नाम नहीं बताया जबकि आरोपी गांव का ही बताया जा रहा है। वहीं इसको लेकर गांव में पंचायत भी बैठाई गई थी लेकिन आरोपी पंचायत में नहीं आया था।

गोली मारने के तीन दिन बाद पूरे परिवार पर किया था सनहा

गोली मारने के तीन दिन बाद आरोपी ने झंडापुर ओपी में पूरे परिवार के खिलाफ सनहा दर्ज कराया था। मृतक के बड़े पिता मो. रियासत ने बताया कि हमलोग डरे-सहमे हैं। नाम बताने के बाद आरोपी हमलोग पर भी हमला कर सकता है। परिजनों का कहना है कि अगर उसी समय पुलिस आरोपी की गिरफ्तारी करती तो आज जब्बार जिंदा होता। घटना का एक कारण अवैध संबंध भी बताया जा रहा है। जब्बार, चार भाई मो. अफसार, मो. बरकरार, मो. जुलो से बड़ा था। वह गांव में ही झाड़-फूंक का काम करता था।

 

एसडीपीओ प्रवेन्द्र भारती ने बताया कि गांव में किसी आपसी विवाद में सोची समझी रणनीति के तहत घटना को अंजाम दिया गया है। पूर्व में जब जब्बार को गोली लगी थी उस समय भी आरोपी का नाम छुपाया था जिसके कारण यह घटना घटी है। शव का बुधवार के सुबह पोस्टमार्टम कराया जाएगा। आक्रोशित लोगों ने कहा कि अगर आरोपी की गिरफ्तारी पुलिस नहीं करती है तो सुबह शव को लेकर सड़क जाम करेंगे।

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Kulisbet
Kulisbet
Dinamobet
Dinamobet
Kulisbet
Kulisbet
Kulisbet giriş
Kulisbet güncel giriş
kralbet
Dinamobet
Dinamobet
Madridbet
Dinamobet
Dinamobet
Kulisbet
Matbet
Matbet