बिहपुर के बभनगामा गांव के लीची बगान में शुक्रवार की शाम लीची व्यापारी मोहम्मद जुबेर खां से रंगदारी मांगने गया शातिर अपराधी चंदन कुमार अपने साथी कन्हैया चाैधरी के साथ दबोचा गया, तीन अन्य फरार हो गए। अपराधियों ने रंगदारी मांगने के दौरान दहशत फैलाने के लिए गोलीबारी की। दोनों अपराधी वारदात की सूचना पर पहुंची पुलिस के हत्थे चढ़ गए।

शातिर चंदन कुमार और उसका साथी कन्हैया चौधरी दोनों सोनवर्षा गांव के रहने वाले हैं। पुलिस ने पुलिस ने कन्हैया के पास से एक कट्टा व एक जिंदा गोली भी बरामद किया है। उक्त कार्रवाई दलबल के साथ मौके पर पहुंचे बिहपुर थानाध्यक्ष रणजीत कुमार की टीम ने की। पुलिस दोनों अपराधियों से पूछ कर रही है। इसका भी खुलासा एसपी निधि रानी ने शनिवार को मीडिया के सामने किया।

एसपी ने बताया कि शुक्रवार की शाम दोनों अपराधी बभनगामा बहियार में लीची व्यापारी मोहम्मद जुबेर खां से रंगदारी मांगने पहुंचे और उस दौरान दहशत फैलाने के लिए गोलीबारी भी की। लीची व्यापारी ने फौरन इसकी सूचना थानाध्यक्ष को दी। सूचना पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए उक्त दोनों को मौके से गिरफ्तार कर लिया। एसपी ने कहा कि चंदन का आपराधिक इतिहास रहा है।

इसके खिलाफ करीब एक दर्जन आपराधिक मामले दर्ज हैं। हाल के दिनों में वह जमानत पर बाहर था। लीची व्यापारी की तहरीर पर बिहपुर थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई है। इस घटना में चंदन कुमार के साथ उसके साथी बभनगामा गांव के वासु चौधरी व दो अन्य अज्ञात अपराधी भी शामिल थे, जो भागने में सफल हो गए। पुलिस इनकी गिरफ्तारी करने के लिए छापेमारी कर रही है।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *