नारायणपुर – भवानीपुर थाना क्षेत्र में रविवार को नवगछिया पुलिस जिले के चार थाने की पुलिस नारायणपुर के विभिन्न पंचायत के विभिन्न गॉव के विभिन्न मार्ग से गुजरकर पुलिस ने फ्लैग मार्च के माध्यम से लोगों को बेखौफ रहने का भरोसा दिया. फ्लैग मार्च का नेतृत्व कर रहे भवानीपुर थानाध्यक्ष नीरज कुमार, बिहपुर थानाध्यक्ष रंजीत कुमार, झंडापुर थानाध्यक्ष पंकज कुमार, खरिक थानाध्यक्ष दुबे देव गुरु ने लोगों से क्षेत्र मेंअपील किया कि अपराधी तत्व के लोगों को संरक्षण देने वाले, शराबी,जुआरी व अपराधियों पर निगाह रखें साथ ही स्थानीय थाना के सरकारी नंबर पर जानकारी दें.
Total Downloads: 115
जानकारी देने वाले लोगों का नाम एवं मोबाईल नंबर गुप्त रखा जाएगा साथ ही त्वरित कार्यवाही करते हुए पुलिस भय के माहौल से समाज को हमेशा उपर उठाने का काम करेगी और हर संभव मदद करने का प्रयास करेंगें. फ्लैग मार्च भवानीपुर थाना परिसर से बलाहा, चकरामी, बीरबन्ना, नगड़पारा, भवानीपुर, नारायणपुर, रायपुर, आशाटोल, पहाड़पुर, गनौल, मौजमावाद, नवटोलिया, शाहपुर चौहद्दी मधुरापुर बाजार में परिभ्रमण कर फ्लैग मार्च के दौरान लोगों अपील किया

कि क्षेत्र में फल फुल रहे सफेदपोश तस्कर पर निगाह रख रंगेहाथ पकड़वाने में पुलिस का सहयोग करें जिससे गॉव से समाज में गंदे लोगों का मनोबल पर पानी फिरे और अमध चैन से मिलजुलकर बेखौफ रहे.मौके पर सअनि शाहिद खान,सअनि सुभाष यादव, सअनि बिजय कुमार सिंह, सअनि अनिल कुमार सहित अन्य पुलिस पदाधिकारी एवं डीएपी एवं होमगार्ड के पुलिस जवान थे.

