नवगछिया। परबत्ता थाना के विक्रमशीला सेतु पहुंच पथ पर जहान्वी चौक के पास लोडेड हथियार लेकर लूटपाट की योजना बना रहे शातिर अपराधी को परबत्ता थानाध्यक्ष पंकज कुमार ने देशी कट्टा और पांच गोली के साथ नाटकीय ढंग से गिरफ्तार किया।
📲 Download Naugachia News App
Total Downloads: 81
गिरफ्तार अपराधी से गहन पूछताछ के बाद उसने अपना नाम अभिनव कुमार घर रजौन बांका बताया। थानाध्यक्ष ने बताया कि युवक को संदेहास्पद अवस्था मे देखने के बाद उसको हिरासत में लिया गया। गिरफ्तार युवक के अपराधिक इतिहास की जानकारी जुटाई जा रही है।
📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →
