images39 jpg 80

खरीक थाना क्षेत्र के चोरहर गांव में किसी बड़ी घटना को अंजाम देने की मंशा से जुटे अपराधियों में एक को पुलिस ने रविवार देर शाम छापेमारी के दौरान गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार अपराधी सीताराम सिंह इसी गांव का रहने वाला है। उसके पास से पुलिस ने कट्टा और नौ गोली बरामद किए हैं। एसडीपीओ दिलीप कुमार ने खरीक थाना में प्रेस वार्ता में बताया कि सूचना मिली थी कि चोरहर गांव में कुछ अपराधी किसी घटना को अंजाम देने के लिए जुटे हैं।

इसके बाद एक पुलिस टीम गठित कर छापेमारी का निर्देश दिया गया। खरीक थानाध्यक्ष के नेतृत्व में पुलिस टीम चोरहर गांव पहुंची और चारों ओर से घेराबंदी कर ली। पुलिस को देखकर गिरफ्तार अपराधी भागने लगे। लेकिन जवानों ने खदेड़कर सीताराम सिंह को पकड़ लिया। वहीं अंधेरे का फायदा उठाकर तीन-चार अपराधी भाग गए।

एसडीपीओ ने बताया कि सीताराम की तलाशी लेने पर उसके पास से कट्टा और नौ जिंदा कारतूस मिले। गिरफ्तार सीताराम सिंह का आपराधिक रिकॉर्ड रहा है। पहले भी वह जेल जा चुका है। उसके खिलाफ खरीक थाने में तीन संगीन मामले दर्ज हैं।

गिरफ्तार सीताराम की निशानदेही पर मौके से फरार बदमाशों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। उन्होंने बताया कि छापेमारी टीम में शामिल थानाध्यक्ष पंकज कुमार, जेएसआई सूबेदार पासवान, अविनाश कुमार, राहुल कुमार, एएसआई भृगुनाथ यादव व जवानों को पुरस्कृत करने के लिए एसपी को प्रस्ताव भेजा जाएगा।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *