नवगछिया। नवगछिया में सड़कों पर तेज रफ्तार का कहर जारी है। सड़क दुर्घटना में मौतों का सिलसिला थमता नजर नहीं आ रहा है। रविवार को हुई घटना में एक ही परिवार के दो लोग घायल हो गए हैं।
📲 Download Naugachia News App
Total Downloads: 102
घटना रंगरा थाना क्षेत्र की है जहां दरभंगा की तरफ से आ रही कार और पूर्णिया से आ रहे ऑटो में आमने-सामने भीषण टक्कर हो गयी।
जिसमें टेंपो पर सवार सविता देवी और पति मनोज राय कोसकीपुर पूर्णिया दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को अनुमंडलीय अस्पताल भेजा गया जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद मनोज राय को बेहतर इलाज के लिए भागलपुर मायागंज रेफर कर दिया।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →
