बिहपुर : बिहपुर पुलिस दियारा में कुख्यात बदमाशों के खिलाफ ताबड़तोड़ छापेमारी कर रही है। शनिवार को पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि बदमाश लत्तीपुर के बांसबिट्टी में बैठकर अपराध की साजिश रच रहे हैं।

पुलिस तुरंत हरकत ने आई और थानाध्यक्ष राजकुमार सिंह की अगुवाई में एएसआई सतेंद्र सिंह, पीएसआई आशुतोष कुमार, उमाशंकर कुमार, बिट्टू कुमार कमल आदि पहुंचे और चारों तरफ से घेराबंदी कर दोनों कुख्यात बदमाशों को भागने से पहले ही दबोच लिया।

बिहपुर थानाध्यक्ष राजकुमार सिंह ने बताया गिरफ्तार बदमाश सकला यादव व पप्पू यादव लत्तीपुर के रहने वाले हैं। इनके पास से एक देसी कट्टा एवं आठ जिंदा कारतूस, एक मोबाइल बरामद किया गया। दोनों कुख्यात बदमाश हैं। इन पर बिहपुर व खरीक थाना में हत्या, रंगदारी व लूट के कई कांड दर्ज हैं। दोनों कुख्यात बदमाशों की गिरफ्तारी से दियारा में किसानों ने राहत की सांस ली है।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *