होली में खपाने को लेकर स्टोर करने ले जाई जा रही 90 लीटर अंग्रेजी शराब बरामद को पुलिस ने पकड़ा है। मामला गोपालपुर थाना क्षेत्र के लालजी मध्य विद्यालय मकंदपुर के पास की है। जहां पैसेंजर सीट के नीचे बने बॉक्स में शराब की तस्करी करता था। पुलिस ने ई-रिक्शा के चालक सह शराब कारोबारी उजानी निवासी मो.कामरान को गिरफ्तार किया है।
Total Downloads: 102
होली में खपाने को लेकर कर रहा था स्टोर
ई-रिक्शा में बने बॉक्स से पुलिस ने 90 लीटर अंग्रेजी शराब बरामद बरामद की। मामले पर नवगछिया एसपी ने बताया कि गुप्त सूचना मिली कि ई-रिक्शा से शराब की तस्करी होती है। जो होली में खपाने को लेकर स्टोर करने की तैयारी है। सूचना मिलते ही गोपालपुर पुलिस को आवश्यक कार्रवाई का निर्देश दिया गया। जिसके बाद पुलिस ने मकंदपुर चौक पर वाहन चेकिंग अभियान चलाया।
रिक्शा से 750 ML का 77 बोतल बरामद
जांच के दौरान रिक्शा से 750 एमएल वाला 77 बोतल अंग्रेजी शराब बरामद हुआ। जिसके बाद ई-रिक्शा सहित शराब को जब्त और कारोबारी को गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार कारोबारी के निशानदेही पर मकंदपुर चौक के समीप स्थित ही एक बगीचा में पत्ते के नीचे छिपाकर रखे 750 एलएल वाला ही 44 बोतल अंग्रेजी शराब और बरामद किया गया।

मोबाइल भी बरामद
पुलिस ने कुल 121 बोतल शराब बरामद की। आरोपी के पास से एक मोबाइल भी बरामद किया गया है। इस कार्रवाई में जेएसआई वीरेंद्र कुमार, एएसआई रवींद्र कुमार सिंह, उपेंद्र मुखिया समेत बड़ी संख्या में पुलिस जवान शामिल थे
