नवगछिया । एसपी पुरण कुमार झा ने भवानीपुर थाना परिसर में शाम को अपराध गोष्ठी आयोजित की। गोष्ठी में एसडीपीओ ओमप्रकाश सहित सभी थाने के थाना अध्यक्ष, सर्किल इंस्पेक्टर मौजूद थे।
Total Downloads: 65
बैठक में रिपोर्टिंग से अधिक मामले के निष्पादन को लेकर एसपी ने जानकारी ली। इसके साथ ही हाल की घटनाओं में अवैध शराब बरामदगी, लूट ,डकैती, पास्को एक्ट एवं अन्य गंभीर मामलों को लेकर फरार अभियुक्त की गिरफ्तारी के लिए आवश्यक निर्देश दिया।
बैठक को लेकर एसपी ने सभी थानाध्यक्षों को गश्ती दुरुस्त करने को कहा। साथ ही यातायात सुचारू रूप से रहे इसके लिए यातायात थाना के थानाध्यक्ष को भी निर्देश दिया। मौके पर एसडीपीओ ओमप्रकाश मुख्यालय पुलिस उपाधीक्षक सहित सही थाने के थाना प्रभारी मौजूद थे।

