नवगछिया : शिवशक्ति योगपीठ नवगछिया में मां सीता का जन्मोत्सव गुरुवार को मनाया गया। सुबह पांच बजे से रात 11 बजे तक स्वामी आगमानंद महाराज के सानिध्य में विशेष धार्मिक आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अगुवाई आचार्य ब्रजमोहन सिंह लाल ने की।
Total Downloads: 65
स्वामी आगमानंद महाराज ने कहा कि मां सीता का जन्म वैशाख शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि को हुआ था। मां सीता ही महासरस्वती, महालक्ष्मी और महाकाली हैं। परिवार में शांति के लिए महिलाएं उनके बताए मार्ग पर चलें। इस अवसर पर डॉ. हिमांशु मोहन मिश्र दीपक ने भजनों की प्रस्तुति देकर सभी को भावविभोर कर दिया। सीतामढ़ी पुनौरा में सिया प्रकट भईं हैं, शुभ वैशाख शुक्ल तिथि नवमी जनकपुण्य फल मिथिला में, सिया प्रकट भईं हैं।
इस भजन के माध्यम से उन्होंने सीता जन्म के सभी दृष्टांत को सुनाया। वहीं बलवीर सिंह बग्धा सहित एक दर्जन कलाकारों ने भजनों की प्रस्तुति दी। इससे पहले दुर्गा सप्तशती, हनुमान चालीसा और सुंदरकांड का सामूहिक पाठ हुआ। स्वामी आगमानंद ने पांच सौ से ज्यादा लोगों को दीक्षा दी। मौके पर शिव प्रेमानंद भाई, स्वामी मानवानंद, पंडित प्रेम शंकर भारती, मनोरंजन प्रसाद सिंह, कुंदन बाबा, रामबालक भाई, सौरभ सोनू, सुबोध, पंडित ज्योतिन्द्र नाथ चौधरी, वेदांती शंभुनाथ शास्त्री, मथुरा प्रसाद दूबे, राजकुमार, दिलीप शास्त्री के अलावा नवगछिया, सहरसा, मधेपुरा, सुपौल, खगड़िया, बांका से काफी संख्या में श्रद्धलु मौजूद थे।

