बिहपुर : प्रखंड के मड़वा पश्चिम पंचायत के सहोड़ी निवासी 13 वर्षीय किशोर मोनू कुमार के अपहरण के सात दिन बाद भी पुलिस उसका पता नहीं लगा पाई है। सोमवार को किशोर की मां संगीता देवी पति विश्वनाथ प्रताप सिंह नवगछिया एसपी सुशांत कुमार सरोज को आवेदन सौंप कर मोनू की सकुशल बरामदगी की मांग की।
Total Downloads: 160
अपने आवेदन में बताया है कि 19 जुलाई को मेरे पुत्र का अपहरण कर लिया गया है। जिसको झंडापुर ओपी में कांड संख्या 402/22में दर्ज कराया गया है। लेकिन सात दिन बीत जाने के बावजूद भी पुलिस मेरे पुत्र का पता नहीं लगा पाई है। जिस कारण केस के नामजद आरोपी खुलेआम घूम रहे हैं और धमकी दे रहे हैं।
ज्ञात हो कि मोनू के अपहरण के बाबत मां संगीता देवी ने झंडापुर में केस दर्ज कराया है। जिसमें उसने गांव के ही दिलखुश कुमार, अविनाश कुमार, सत्यम कुमार, शिव यादव, मिथुन कुमार, माखन यादव, चंदन कुमार और नीतीश कुमार नामजद किया है।

