नवगछिया । नवगछिया उपकारा में खरीक माररडीह गांव के 20 वर्षीय छात्र सनी ऋषिदेव की संदिग्ध हालात में हुई मौत की न्यायिक जांच के साथ-साथ साधोपुर में निर्दोष लोगों को झूठे मुकदमे में फंसाने की जांच की मांग को लेकर आजाद हिंद मोर्चा के राजेन्द्र यादव की अगुवाई में बड़ी संख्या में लोगों ने अनुमण्डल कार्यालय पर प्रदर्शन किया।

राजेन्द्र यादव ने कहा कि उपकारा में युवक की संदेहास्पद मौत की जांच हो व उनके आश्रितों को 50 लाख रुपया मुआवजा दिया जाए, उनके आश्रितों पर किए गए झूठे मुकदमे से उन्हें मुक्त करने की मांग की।

साधोपुर गांव में 14 वर्षीय छात्र राजीव मंडल को गोली लगने, निर्दोषों को मुकदमे में फंसाने एवं उसे जेल भेजने की जांच सीबीआई से कराने की मांग को अनुमंडल पदाधिकारी को ज्ञापन सौंपा। परशुराम ऋषिदेव, ममता देवी, गुलशन ऋषिदेव आदि मौजूद रहे।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *