बिहपुर| थाना क्षेत्र के एक गांव से कुछ दिन पहले अपहृत नाबालिग लड़की को पुलिस ने सोनवर्षा गंगा दियारा से बरामद कर लिया। पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर यह कार्रवाई की। हालांकि पुलिस के पहुंचने की भनक लगते ही आरोपी युवक वहां से फरार हो चुका था। थानाध्यक्ष राहुल कुमार ठाकुर ने बताया कि नाबालिग लड़की की मेडिकल जांच कराई गई है।
Total Downloads: 179
नारायणपुर| कटिहार-बरौनी रेलखंड के नारायणपुर रेलवे स्टेशन पर जीआरपी ने गुरूवार को संदेह के आधार पर संकेत कुमार नाम के एक व्यक्ति को रोककर उसके थैले की तलाशी ली। इस दौरान उसके थैले से 34 बोतल विदेशी शराब मिली।
इसके बाद जीआरपी ने उसे गिरफ्तार कर लिया। वह ट्रेन पकड़कर कहीं जाने की तैयारी में था। लेकिन इससे पहले ही जीआरपी के हत्थे चढ़ गया। थाना बिहपुर रेल थानाध्यक्ष सुदामा पासवान ने बताया कि गिरफ्तार तस्कर बेगूसराय जिले के बलिया का रहने वाला है।

