नवगछिया : परबत्ता थाना क्षेत्र के जगतपुर निवासी एक युवती ने सोशल मीडिया पर कट्टा के साथ अपनी तस्वीर अपलोड अपलोड कर दिया।
📲 Download Naugachia News App
Total Downloads: 185
तस्वीर वायरल होने के बाद पुलिस हरकत में आई और गुरुवार को उसके घर में छापेमारी की। इस दौरान पुलिस ने उसके घर से एक कट्टा बरामद किया। साथ ही उसके पिता को गिरफ्तार कर लिया। वहीं आरोपी युवती घर से फरार है। पुलिस उसकी तलाश कर रही है।


आरोपी युवती की पहचान जगतपुर निवासी के रूप में हुई है। नवगछिया एसपी पूरण कुमार झा ने कहा कि हथियार के साथ सोशल मीडिया पर फोटो वायरल करना अपराध है। उन्होंने कहा कि इस तरह की हरकत अगर कोई करता है तो उस पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →
