नवगछिया : झंडापुर थानाक्षेत्र की धर्मपुररत्ती पंचायत के वार्ड नंबर सात नंन्हकार गांव से रविवार की देर रात रिटायर होमगार्ड पंजाबी रविदास (62) का अपहरण कर लिया गया है। घटना की जानकारी मिलते ही झंडापुर थाना की पुलिस अपहरणकर्ताओं के हर संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है।
Total Downloads: 160
जानकारी के अनुसार इस मामले में पुलिस ने मधेपुरा जिले के आलमनगर थानाक्षेत्र से इस कांड में प्रयुक्त कार समेत ढोढिया कलासन इलाके के रहने वाले चार लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।
जबकि अपहृत पंजाबी रविदास की सकुशल बरामदगी को लेकर पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है। इधर अनहोनी की आशंका से पूरा परिवार दहशत में है। झंडापुर थानाध्यक्ष विश्वबंधु से मोबाइल से संपर्क असफल रहा।

