6 साल के बच्चे की हत्या का 24 घंटे में खुलासा, तीन गिरफ्तार; दो नाबालिग हिरासत में

नवगछिया। भवानीपुर थाना क्षेत्र के बलहा गांव में छह वर्षीय बच्चे की हत्या के मामले में नवगछिया पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 24 घंटे के भीतर तीन आरोपितों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मामले में दो नाबालिगों को भी हिरासत में लिया है। पुलिस के अनुसार, प्रारंभिक जांच में पुरानी रंजिश को हत्या की वजह बताया गया है।

घटना 5 अक्टूबर 2026 को सामने आई थी। बलहा गांव में घर से कुछ दूरी पर झाड़ी में छह वर्षीय बच्चे का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई थी। सूचना मिलते ही नवगछिया पुलिस अधीक्षक और एफएसएल की टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल की जांच शुरू की।

मामले में मृतक के पिता की शिकायत पर भवानीपुर थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई। घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर विशेष टीम का गठन किया गया। टीम ने तकनीकी साक्ष्यों और मानवीय सूचना के आधार पर जांच आगे बढ़ाई और संदिग्धों तक पहुंची।

तीन आरोपित गिरफ्तार, दो नाबालिग हिरासत में

पुलिस ने मामले में मो. सत्तार, पिता मो. अजीम खान, मो. सोनू, पिता मो. सत्तार और मो. हसनैन, पिता मो. सत्तार को गिरफ्तार किया है। तीनों बलहा गांव के रहने वाले बताए गए हैं। इसके अलावा पुलिस ने दो नाबालिगों को भी हिरासत में लिया है।

पुलिस के अनुसार, पूछताछ के दौरान गिरफ्तार आरोपितों ने पुरानी रंजिश के चलते पीड़ित परिवार से बदला लेने के लिए बच्चे की हत्या करने और शव को झाड़ी में फेंकने की बात स्वीकार की है। हालांकि, मामले में पुलिस अन्य सभी पहलुओं की भी जांच कर रही है।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि वैज्ञानिक साक्ष्यों और पूछताछ के आधार पर मामले की आगे की जांच की जा रही है। घटना में शामिल अन्य लोगों की भूमिका सामने आने पर उनके खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

deneme bonusu