थाना क्षेत्र के अभिया गांव में जमीन संबंधी विवाद में गोलीबारी हुई। इस घटना में एक ही परिवार के दो लोग घायल हो गये। दोनों घायलों को नवगछिया अस्पताल लाया गया। जहां प्राथमिकी उपचार के बाद उनकी गंभीर हालत देखते हुए उन्हें मायागंज अस्पताल रेफर कर दिया गया।

जानकारी के अनुसार हरि किशोर शर्मा उर्फ लड्डू शर्मा के पुत्र मनीष कुमार को पैर में गोली लगी है। वहीं उसके भाई विशाल कुमार को खंती से मारकर सिर फोड़ दिया गया है। सूचना पर पहुंची गोपालपुर पुलिस ने दोनों घायलों को उनके परिजनों के साथ मायागंज अस्पताल भिजवाया।

दूसरे पक्ष के प्रेमरंजन विश्वकर्मा ने गाली गलौज व मारपीट करने को लेकर आवेदन दिया है। गोपालपुर प्रभारी थानाध्यक्ष ने बताया कि मायागंज अस्पताल से दोनों घायलों के फर्द बयान आने के बाद वरीय पदाधिकारियों के निर्देश के बाद विधि सम्मत कार्रवाई की जायेगी।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *