रंगरा में वज्रपात की चपेट में आने से किसान भवानीपुर निवासी संजय यादव की मौत के बाद परिजन बेहाल हैं। परिजनों ने बताया कि शनिवार की रात किसान रंगरा थाना क्षेत्र के बनिया गांव के पास स्थित कोसी नदी के किनारे अहले सुबह अपने मवेशियों को चारा खिला रहे थे।

इसी बीच अचानक तेज आंधी तूफान के साथ मूसलाधार बारिश शुरू हुई। बारिश के दौरान तेज गर्जना के साथ बिजली गिरी, जिसकी चपेट में आने से मौत हो गई। घटना के बाद इसकी सूचना मिलते ही मुखिया दीपक शर्मा व मुखिया प्रतिनिधि सुबोध यादव घटनास्थल पर पहुंचे।

मौके रंगरा पुलिस व सीओ को सूचना दी। सूचना पर पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अनुमंडलीय अस्पताल भेज दिया। पोस्टमार्टम के बाद पुलिस ने शव को परिजनों को अंतिम संस्कार के लिए सौंप दिया।

किसान की मौत से परिजन जहां रो-रोकर बेहाल हैं, वहीं पूरे भवानीपुर गांव का माहौल गमगीन हो गया है। ग्रामीणों ने प्रशासन से मुआवजे की मांग की है।

अनुमंडल में एक बार फिर शनिवार की देर रात अचानक आई तेज आंधी और तूफान के साथ साथ हुई मूसलाधार बारिश ने भारी तबाही मचाई। देर रात तेज आंधी व बारिश के साथ बिजली की तड़तड़ाहट से लोग अपने घरों में डरे सहमे रहे। देर रात तेज आंधी के साथ हुए वज्रपात की चपेट में आने से रंगरा प्रखंड के भवानीपुर निवासी 45 वर्षीय किसान संजय यादव की मौत हो गई।

वज्रपात से रंगरा के भवानीपुर एनएच-31 के करीब स्थित अनिल यादव का बासा पूरी तरह से जलकर राख हो गया। बासा में रखा गया अनाज व भूसा राख हो गया। आग लगने पर भवानीपुर मुखिया दीपक शर्मा ने प्रशासन व दमकल को सूचना दी। सूचना पर दमकल की गाड़ी पहुंची और आग को बुझाई। संयोग था कि बासा में कोई नहीं था, इसलिए कोई अप्रिय घटना नहीं घटी।

तेज आंधी व मूसलाधार बारिश से आमजनजीवन पर इसका गहरा असर पड़ा है। अनुमंडल क्षेत्र के दर्जनों गांवों के सैकड़ों लोगों के घर के छप्पर व चदरे को उड़ाकर उन्हें बेघर कर दिया। पूरे प्रखंड में कई जगहों पर बिजली के पोल टूटकर गिर गए, तारों पर पेड़ों की टहनियां गिर जाने से पूरे प्रखंड में बिजली आपूर्ति ठप हो गई। आपूर्ति बंद होने से पूरे प्रखंड में ब्लैकआउट की स्थिति पैदा हो गई। आंधी तूफान और बारिश ने किसानों की फसलों को काफी नुकसान पहुंचाया। लीची, आम और केले की फसलों की व्यापक क्षति हुई है।

इससे यहां के किसानों को लाखों का नुकसान बताया जा रहा है। व्यापक रूप से किसानों की फसलों के नुकसान होने से यहां के किसानों के कमर टूट गई है। पिछले कई दिनों से लगातार आई आंधी बारिश और तूफान ने किसानों को व्यापक रूप से जो क्षति पहुंचाई है, इससे प्रखंड के किसानों में हाहाकार मच गया है। मालूम हो कि बुधवार व गुरुवार की देर रात आई तेज आंधी व वर्षा के कारण पूरे अनुमंडल में भारी तबाही मचाई थी। उस तबाही से अनुमंडल के लोग अभी उबरे भी नहीं थे कि शनिवार की देर रात आई आंधी वर्षा ने झकझोर कर रख दिया।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *