बिहपुर। प्रखंड के अमरपुर गांव में पेड़ छटाई के दौरान गिरकर 44 वर्षीय युवक की इलाज के दौरान मौत हो गई। युवक की पहचान अमरपुर गांव निवासी मंटून चौधरी के रूप में हुई। जानकारी अनुसार युवक गांव के ही एक किसान के पेड़ की छटाई कर था।
📲 Download Naugachia News App
Total Downloads: 78
तेज हवा के कारण युवक पेड़ से सिर के बल गिर गया। जिस कारण वह गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजन उसे आनन-फानन में इलाज के लिए मायागंज अस्पताल ले गए। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गयी।
📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →
