बिहपुर। मध्य विद्यालय जमालपुर के प्रांगण में शनिवार को नेहरू युवा केन्द्र एवं नवनीत गैर सरकारी संगठन के संयुक्त तत्वावधान में युवा संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
मौके पर युवा संवाद के माध्यम युवा के भटकाव को रोकने, युवाओं के स्किल विकास करने हेतु अनेक विकासोन्मुख कार्यक्रम के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के प्रदेश उपाध्यक्ष सह अधिवक्ता राधाकृष्ण सिंह ने कहा कि युवाओं को स्वरोजगार में सरकार द्वारा सहायता के लिए चलाया गया। मौके पर माखन रविदास, नंदकिशोर दास, चंदन भारद्वाज, अलख निरंजन पासवान, पुरेन्द्र शर्मा, हैप्पी आनंद, रघुनाथ दास, अहमद हुसैन मतवाला सहित कई अन्य मौजूद थे।


