नवगछिया। बिह्पुर विधायक ई.शैलेंद्र ने कहा कि अति संवेदनशील सासाराम में जानबूझ कर उपद्रवी तत्वों को छूट दी गई, ताकि वहां अशांति हो और गृह मंत्री अमित शाह की रैली न हो सके। उन्होंने कहा कि महागठबंधन सरकार नहीं चाहती थी कि भाजपा सासाराम में सम्राट अशोक की जयंती मनाये।

विधायक ने कहा कि यदि स्थानीय प्रशासन का खुफिया तंत्र कारगर होता और उपद्रवी तत्वों की एहतियातन गिरफ्तारी होती, तो रामनवमी शांतिपूर्ण सम्पन्न होती।

श्री शैलेंद्र ने कहा कि बिहारशरीफ और सासाराम के ये वही स्थान हैं, जहां पहले भी रामनवमी की शोभायात्राओं पर पत्थरबाजी हुई थी। इसके बावजूद वहां के एसपी-डीएम ने स्वयं निगरानी नहीं की। अब लोगों को शांति और संयम से काम लेना चाहिए।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *