नवगछिया। अयोध्या से आए पूजित अक्षत कलश शोभायात्रा नवगछिया के कोसी पार ढोलबज्जा, खैरपुर कदवा और कदवा दियारा पंचायत क्षेत्र में धूमधाम से निकाली गई। जहां जगह-जगह पर श्रद्धालुओं ने शोभायात्रा का पुष्प वर्षा कर स्वागत किया।
Total Downloads: 354
नवगछिया के मक्खातकिया स्थित पंचमुखी बालाजी हनुमान मंदिर से पूजित अक्षत कलश लाने के बाद तेतरी दुर्गा मंदिर से कलश नवगछिया जीरोमाइल, कदवा मिलन चौक, बोड़वा टोला बजरंग बली मंदिर, गोला टोला काली मंदिर, बजरंग बली मंदिर, खैरपुर दुर्गा मंदिर, भगवानपुर पहाड़ी बाबा मंदिर, भगवानपुर, मिल्की, ढोलबज्जा पंचायत भवन चौक, नेताजी सुभाष चौक, भगत सिंह चौक, गांधी चौक, ढोलबज्जा बाजार, थाना चौक से होकर भगवती मंदिर में समाप्त हुई।
पूजित अक्षत कलश शुभम कुमार, बीरेंद्र कुमार और शुभाशीष कुमार के नेतृत्व में लेकर चल रहे थे। वहीं पूजित कलश यात्रा में नवगछिया जिला पार्षद नंदनी सरकार, ढोलबज्जा मुखिया सच्चिदानंद यादव, ढोलबज्जा सरपंच सुशांत कुमार, पूर्व मुखिया पूनम देवी, सोनू जायसवाल सहित सैकड़ों स्थानीय लोग मौजूद थे।
