नवगछिया। नवगछिया के कैंप कार्यालय गौशाला रोड में पार्टी के वरिष्ठ नेता शीतल प्रसाद सिंह निषाद की अध्यक्षता में राष्ट्रीय कांग्रेस पार्टी का 139वीं वर्षगांठ धूमधाम से मनायी गयी। निषाद ने कहा कि एओ ह्यूम ने राष्ट्रीय कांग्रेस की स्थापना 28 दिसंबर 1885 में की थी। आज कांग्रेस ने पूरे देश में अपना एक शिखर स्थापित किया है।

राहुल गांधी के सफल नेतृत्व में कांग्रेस आगे बढ़ेगा व भविष्य में वे प्रधानमंत्री होंगे। मौके पर मौजूद कांग्रेस नेताओं के साथ पार्टी का झंडोत्तोलन कर मिठाई वितरण किया। अपने क्षेत्र में मजबूती करने का संकल्प लिया गया।

मौके पर गोपालपुर प्रखंड अध्यक्ष अजय कुमार सिंह, महिला अध्यक्ष शीला देवी निषाद, बाल्मीकि कुमार, राम पुकार भगत, नित्यानंद सिंह, उमेश मंडल, दीपक कुमार राम, सुनील चौधरी, मोइनुद्दीन, बबलू कुमार दास, राघवेंद्र प्रसाद सिंह, शिव शंकर प्रसाद सिंह सहित अन्य लोग उपस्थित थे।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *