नवगछिया।  भाकपा माले की ओर से 20 जून को राष्ट्रीय प्रतिवाद के तहत गुरुवार को नवगछिया के वैशाली चौक के समक्ष  विरोध प्रदर्शन आयोजित कर यूएपीए के तहत लेखिका व कार्यकर्ता अरुंधति रॉय और डॉ. शौकत हुसैन के विरुद्ध मुकदमा चलाये जाने की अनुमति तत्काल निरस्त करने की मांग की गई।

भाकपा माले के जिला सचिव कॉमरेड विन्देश्वरी मंडल ने कहा कि लेखिका अरुंधति रॉय और डॉ. शौकत हुसैन के विरुद्ध 2010 के एक प्रकरण में यूएपीए के तहत मुकदमा चलाने की अनुमति, दिल्ली के उपराज्यपाल द्वारा दे दी गयी है, जो हैरत में डालने वाला और हास्यास्पद निर्णय है। पूरे 14 वर्ष बाद यूएपीए जैसे कानून में मुकदमा चलाने की अनुमति देना, कानून का अनुपालन नहीं बल्कि सीधे तौर पर सत्ता द्वारा मतभिन्नता व्यक्त करने वाले लोगों पर शक्तियों का दुरुपयोग है।

भाकपा माले जिला कमिटी सदस्य सह इंकलाबी नौजवान सभा के राज्य सह सचिव गौरीशंकर राय, नवगछिया प्रखंड सचिव  रामदेव सिंह, जिला कमिटी सदस्य आशुतोष कुमार, रंजीत शर्मा, माले नेता रवि मिश्र, जयप्रकाश शर्मा, पूरन मंडल, मनोज शर्मा, अशोक मंडल, सत्यनारायण यादव, शिकेन्द्र यादव आदि उपस्थित थे।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *