नवगछिया। कटिहार बरौनी रेल खंड के कुर्सेला व नवगछिया रेलवे स्टेशन पर ट्रेन से गिरने के कारण दो अलग-अलग यात्रियों की मौत हो गई है। घटना की सूचना पर नवगछिया जीआरपी के द्वारा दोनों शवों का पोस्टमार्टम हेतु अनुमंडल अस्पताल नवगछिया पहुंचाया गया।
Total Downloads: 372
बताया जाता है कि खरीक निवासी वकील मंडल जो अपने रिश्तेदार के साथ नवगछिया बाजार आया हुआ था वह पुनः सवारी गाड़ी से खरीक जाने के लिए कटिहार बरौनी सवारी गाड़ी पर नवगछिया स्टेशन पर चढ़ा लेकिन पैर पायदान पर लटकने के कारण उसका हाथ फिसल गया और वह नीचे गिर गया उसके सिर में काफी चोट आ जाने के कारण उसकी मौके पर ही मौत हो गई। नवगछिया जीआरपी पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम हेतु अस्पताल पहुंचाया।
वहीं दूसरी ओर कुर्सेला रेलवे स्टेशन के समीप एक अज्ञात शव बरामद हुआ जिसे प्रथम दृष्टि देखने लगता है कि ट्रेन से गिरने से उसकी मौत हुई है। नवगछिया जीआरपी के द्वारा शव को लाकर नवगछिया अनुमंडल अस्पताल पहुंचाया जहां पर शव पोस्टमार्टम होगा। थानाध्यक्ष प्रमोद प्रसाद सिंह ने बताया कि शव की पहचान के लिए रखा जाएगा। वहीं खरीक के मृत व्यक्ति के बारे में पता चला है वह ग्रामीण चिकित्सक था।

