नवगछिया। परबत्ता थाना में पदस्थापित पीएसआई विनोद कुमार लोगों को सुरक्षा देने के साथ-साथ शिक्षा भी बांट रहे हैं। वे परबत्ता थाना में योगदान देने के बाद से ही लगातार समय निकालकर खरीक प्रखंड के उच्च माध्यमिक विद्यालय बहत्तरा राघोपुर में जाकर बच्चों को पढ़ा रहे हैं।
📲 Download Naugachia News App
Total Downloads: 163
पीएसआई विनोद ने बताया कि मुझे पढ़ाने में बहुत अच्छा लगता है। किन्तु समय के अभाव में ऐसा नहीं कर पाता हूं । जब भी समय मिलता है मैं विद्यालय जाकर बच्चों को पढ़ाता हूं। वहीं विद्यालय के प्राचार्य ज्ञानानंद झा ने बताया कि पीएसआई का पहल काफी सराहनीय है।
📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →
