नवगछिया : दीवाली, काली पूजा और लोक आस्था का महापर्व छठ पूजा को हर हाल में शांति पूर्ण माहौल में संपन्न कराने को लेकर खरीक पुलिस शराब कारोबारियों के खिलाफ एक्शन मोड में है। इसी कड़ी में गुरूवार की देर रात खरीक पुलिस ने गुप्त सूचना के थाना क्षेत्र के अलग-अलग जगहों से कुल 9 लीटर देसी शराब बरामद करने में सफल रही।

थानाध्यक्ष पंकज कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने शराब कारोबारी के खिलाफ पहली कार्रवाई निरंजननगर गांव में की। जहां डब्लू कुमार सिंह के किराना दुकान से 5 लीटर देसी शराब के बरामद की। कारोबारी अंधेरे का लाभ उठाते हुए भागने में सफल रहा। वहीं, दूसरी कार्रवाई खरीक बाजार के गोल चौक के पास की। जहां छापामारी कर डोमी ऋषिदेव के घर से 4 लीटर देसी शराब एवं उपकरण बरामद किया।

डोमी भी अंधेरे का लाभ उठाकर भागने में सफल रहा। इस छापेमारी की कार्रवाई में जेएसआई सूबेदार पासवान, एलटीएफ प्रभारी चंदन कुमार, एएसआई भृगुनाथ यादव समेत बड़ी संख्या में पुलिस जवान शामिल थे। थानाध्यक्ष ने बताया कि दोनों मामले में फरार कारोबारी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर गिरफ्तारी के छापामारी की जा रही है।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *