नवगछिया । रंगरा सहायक थाना के सधुआ बाजार में शनिवार की अल सुबह एक राशन दुकान में आग लग गयी। दुकान में रखा राशन का सारा सामान व बाइक जलकर राख हो गयी। घटना की सूचना मिलने पर दुकानदार सुमन सिंह ने लोगों के साथ आग बुझाने का प्रयास किया लेकिन तब तक सब कुछ जलकर राख हो गया था।
सुमन सिंह ने बताया कि 2 बजे रात तक हम जगे थे। 3 बजे एकाएक दुकान में आग लग गई और 10 मिनट में सब कुछ जलकर खत्म हो गया। दुकान में रखी बाइक के अलावा सब कुछ जल गया। आग किसने लगायी पता नहीं है। हमारा किसी से कोई विवाद नहीं है। रंगरा थाना में हमने अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करायी है।
पुलिस जांच करेगी। परिवार के दीप मनी कुमार ने बताया कि मैं विद्यालय में सरस्वती पूजा में लगा था। 4: बजे भोर में मोबाइल पर किसी ने आग लगने की सूचना दी। जब तक घर आए सब कुछ जलकर राख हो गया। रंगरा थाना में आवेदन दिया गया है। पुलिस घटना की जांच कर रही है।


