खरीक | इन दिनों नवगछिया पुलिस पूरे एक्शन में दिख रही है। अपराधियों, शराब और अवैध तेल के कारोबारियों के खिलाफ ताबड़तोड छापेमारी की जा रही है। इसी क्रम में बुधवार की देर शाम पुलिस ने थाना क्षेत्र के अंभो गांव में अवैध तेल कारोबार दरेश सिंह के अड्डे पर छापेमारी की। इस दौरान पुलिस ने भारी मात्रा में अवैध डीजल बरामद किया है। मौके से पुलिस ने एक टैंकलॉरी के चालक व खलासी को भी गिरफ्तार किया है।

पुलिस गिरफ्तार चालक और खलासी के निशानदेही पर इस गोरखधंधे में शामिल अन्य कारोबारियों की गिरफ्तारी के लिए जगह-जगह छापामारी कर रही है। इधर दूसरी ओर चर्चा है कि पुलिस ने कारोबारी दरेश सिंह के भाई शुशील सिंह को भी गिरफ्तार किया है। हालांकि पुलिस इसकी पुष्टि नहीं कर रही है।

नवगछिया एसडीपीओ प्रवेन्द्र भारती ने बताया कि छापामारी अभी जारी है। जिसके कारण बरामद तेल की मात्रा स्पष्ट नहीं हो पाया है। छापामारी पूरी होने के बाद पूरे मामले का खुलासा किया जाएगा। मालूम हो कि अंभो में कई जगहों पर धड़ल्ले से तेल का अवैध कारोबार बड़े पैमाने पर की जा रही है।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *