नारायणपुर| प्रखंड के रायपुर पंचायत के वार्ड आठ के रायपुर गांव में गुरुवार की दोपहर शाॅट सर्किट से रघुवंश शर्मा की झोपड़ी में आग लग गई। इस घटना में झोपड़ी सहित उसमें रखे सारा सामान जल गया। ग्रामीणों ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया पंचायत समिति प्रतिनिधि कृष्णदेव शर्मा ने बताया कि घर के अंदर गैस सिलेंडर था।

गनीमत रहा कि सिलेंडर नहीं फटा अन्यथा बड़ा हादसा हो सकता था। मुखिया उमाकांत शर्मा ने पीड़ित परिवार को मुआवजा के लिए सीओ रामजपी पासवान से फोन पर बात की है। सीओ ने बताया कि जांच के बाद क्षति का आकलन कर आपदा विभाग से मिलने वाली सहायता राशि पीड़ित परिवार को दी जाएगी।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *