नवगछिया : गोपालपुर थाना क्षेत्र में अवैध हथियारों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए पुलिस ने 01 अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। इस सफल कार्रवाई के जरिए पुलिस ने क्षेत्र में अवैध गतिविधियों पर कड़ी नकेल कसी है
आम लोगों में सुरक्षा को लेकर विश्वास जगाया है। पुलिस की गाड़ी को देखते ही उक्त व्यक्ति भागने की कोशिश करने लगा, लेकिन सतर्क पुलिसकर्मियों ने सशस्त्र बल की मदद से उसे तुरंत पकड़ लिया।

