नारायणपुर : मध्य विद्यालय बलहा पूरब के तीन कमरों का ताला तोड़कर चोरों ने 6 पंखे चुरा ली। स्कूल के प्रभारी प्रधानाध्यापक दीपक सिंह ने इसको लेकर अज्ञात के िखलाफ भवानीपुर थाना में आवेदन दिया है।
📲 Download Naugachia News App
Total Downloads: 44
इसमें कहा है कि मंगलवार को स्कूल पहुंचा तो देखा कि तीन कमरों का ताला टूटा हुआ था और 6 पंखे गायब थे। इससे पूर्व भी चार बार विद्यालय में चोरी की घटना हो चुकी है। भवानीपुर पुलिस विद्यालय पहुंच कर घटना की जांच की। थानेदार ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →
