थाना क्षेत्र के एक गांव में दबंगों ने घर घुसकर मां-बेटी की बुरी तरह पिटाई कर दी। इस घटना में महिला और उसकी दो बेटियां बुरी तरह घायल हो गई। तीनों का इलाज खरीक पीएचसी में हुआ।

मामले को लेकर घायल महिला ने गांव के ही चार लोगों पर केस दर्ज कराने के लिए पुलिस को आवेदन दिया है। महिला का आरोप है कि 6 सितंबर की शाम घर के पास मेरी दोनों बेटी कर्मा-धर्मा की पूजा कर रही थी। इसी दौरान गांव के ही दो युवक आए और बेटी को सुनाकर आपस भद्दी भद्दी बातें करने लगे। बेटियों ने विरोध किया तो आरोपी अपने मोबाइल से अशलील वीडियो दिखाकर गंदी बातें करने लगे। इसके बाद बेटी घर आई और मुझे इसकी जानकारी दी

मैं युवकों से पूछने गई तो दोनों वि 1 आरोपी मेरे साथ मारपीट करने लगे। भ कुछ देर बाद पुनः दोनों आरोपी दो इस अन्य युवक के साथ लाठी-डंडे ब लेकर आए और घर में घुसकर न मारपीट करने लगे। मुझे बचाने आई थे दोनों बेटियों के साथ भी मारपीट अ की। शोर सुन आसपास के लोग न पहुंचे तो आरोपी भाग गए। जाते न जाते विस्तर के नीचे रखे पांच हजार रुपए भी ले लिए। केस करने पर जान से मारने की धमकी दी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

पुलिस ने कहा कि जांच के बाद दोषियों पर कार्रवाई की जाएगी। बता 1. दें कि खरीक में इन दिनो स्कूल व कॉलेज आती-जाती लड़कियों पर भी मनचले कमेंट करते हैं। इससे 5 छात्राओं में भय व्याप्त है। वहीं परिजनों पर आक्रोश है।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *