नवगछिया । गोपालपुर थाना क्षेत्र के डुमरिया गांव में बुधवार की रात शॉर्ट सर्किट के कारण आग लगने से तीन घर जल कर राख हो गए। लड्डू मंडल, सुशील मंडल, और बीजो मंडल के घर में रखा सारा सामान जल कर राख गया।
📲 Download Naugachia News App
Total Downloads: 167
ग्रामीणों के सहयोग से रंगरा थाना से पहुंची फायर ब्रिगेड ने आग पर काबू पाया। पूर्व मुखिया लक्ष्मण मंडल ने पीड़ित परिवारों को तत्काल सहायता उपलब्ध कराने की मांग अंचलाधिकारी से की है।
📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →
