नवगछिया में दो महीने से लापता 16 वर्षीय दिव्यांग किशोर, मां ने पड़ोसी पर लगाया गायब करने का आरोप

नवगछिया। नवगछिया थाना क्षेत्र के मनिया मोड़ से 16 वर्षीय डिंपल कुमार करीब दो महीने से लापता है। वह बोलने और सुनने में असमर्थ है। बेटे के लापता होने के बाद से परिजन परेशान हैं और अब तक उसका कोई सुराग नहीं मिल पाया है।

📲 Download Naugachia News App

Total Downloads: 567

डिंपल की मां सुनीता देवी ने बताया कि उनका बेटा खेलने के लिए घर से बाहर निकला था, लेकिन वापस नहीं लौटा। इसके बाद परिजनों और रिश्तेदारों ने आसपास के गांवों और इलाकों में उसकी तलाश की, लेकिन कोई जानकारी नहीं मिली।

सुनीता देवी ने पड़ोस में रहने वाले सत्यम कुमार पर अपने बेटे को गायब करने का आरोप लगाया है। सत्यम के पिता का नाम अजय शाह बताया गया है। सुनीता देवी का कहना है कि उन्होंने इस मामले में पहले नवगछिया थाने में लिखित आवेदन दिया था, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई।

बेटे की तलाश में भटक रही सुनीता देवी ने पुलिस से डिंपल को जल्द खोजने और मामले की जांच कर उचित कार्रवाई करने की मांग की है।

आवेदन मिलने पर होगी कार्रवाई

नवगछिया थाना प्रभारी अरविंद राय ने बताया कि उन्हें इस मामले में कोई आवेदन नहीं मिला है। आवेदन मिलने के बाद आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *