बिहपुर। बिहपुर रेलवे स्टेशन गोलंबर परिसर स्थित नीरज जेनरल सह गिफ्ट स्टोर दुकान में रखा सारा सामान आग लगने के कारण राख हो गया। आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है। मिली जानकारी के अनुसार दुकान में आग शुक्रवार की सुबह करीब पांच बजे लगी।

📲 Download Naugachia News App

Total Downloads: 564

जब तक लोग दुकान खोलकर कुछ बचाते तब तक सबकुछ जलकर राख हो गया था। दुकानदार नीरज कुमार मंडल ने बताया कि आग लगने से उसे करीब चार लाख का आर्थिक नुकसान हुआ है। जीआरपी प्रभारी सुदामा पासवान ने बताया कि आग शॉर्ट सर्किट से लगी है।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *