नवगछिया । भारतीय जनता पार्टी के प्रमुख कार्यकर्ताओं की बैठक मंकदपुर चौक पर जिलाध्यक्ष मुक्तिनाथ निषाद की अध्यक्षता में आयोजित की गई।

बैठक में मुख्य अतिथि बिहार प्रदेश के महामंत्री और पूर्व सांसद मिथिलेश तिवारी ने पार्टी के सदस्यता अभियान को व्यापक स्तर पर सफल बनाने के लिए नवगछिया जिला संगठन के 15 नेताओं को विभिन्न शक्ति केंद्रों की जिम्मेदारी सौंपी।

जिलाध्यक्ष मुक्तिनाथ निषाद को जहांगीरपुर बैसी, सधवा, मदरौनी, सहौड़ा, और तीनटंगा; दक्षिण बिहपुर विधायक ई. शैलेन्द्र को बिहपुर मध्य बिहपुर पूरब चोरहर लोकमानपुर भवनपुरा; पूर्व सांसद अनिल यादव को इस्माईलपुर प्रखंड; विनोद मंडल को तेतरी, पकरा, नगरह, पुनामा, प्रतापनगर और नगर के बाबा विशुराउत शक्ति केंद्र की जिम्मेदारी दी गई।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *