
Total Downloads: 105
नवगछिया : अनुमंडल के मकन्दपुर पंचायत के पुर्व मुखिया सुबोध साह के अत्याधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित 5000 sq ft मे मुर्गी फार्म में जबरदस्त आग लगने से 4000 मुर्गी के चुजे जलकर राख हो गए है | ग्रामीणों के मदद से आग पर किसी तरह काबू पाया गया |


करीब रात 12 बजे के बाद अचानक से आग लगने की वजह से काफी छति का अनुमान लगाया जा रहा है ग्रामीणों ने बताया कि करीब 20 फीट ऊंची तेज आग उठी वहाँ देखरेख कर रहे लोग चूजे के पास ही कुर्सी पर बैठे थे कि अचानक शेड के दोनों तरफ तेज आग फैल गई लोगो के चिल्लाने की आवाज सुनकर ग्रामीण दौरे और आग पर काबू पाया लेकिन जब आग पर काबू पा पाते काफी नुकसान हो चूका था | जले शेड से सुबह तक धुआं उठ रहा था घटना से उनके परिजन आहत हैं सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक 4000 से अधिक छोटे चूजे के पुरी तरह जल गए है |
