खरीक। विधानसभा चुनाव की घोषणा के बाद सोमवार की शाम से पूरे राज्य में आदर्श आचार संहिता लागू हो गई है। निर्वाचन आयोग ने इसके तहत सभी राजनीतिक दलों को सख्ती से नियमों का पालन करने का निर्देश दिया है।

हालांकि, खरीक क्षेत्र में आयोग के निर्देशों का खास असर दिखाई नहीं दे रहा है। गांवों की गलियों से लेकर एनएच-31 और 14 नंबर सड़क के चौक-चौराहों तक बिजली के खंभों और सार्वजनिक स्थलों पर राजनीतिक पार्टियों के बैनर-पोस्टर अब भी लटके हुए हैं।

आचार संहिता लागू होने के 24 घंटे बीत जाने के बाद भी प्रशासन की ओर से इन्हें नहीं हटाया गया है। स्थानीय लोगों का कहना है कि चुनावी आचार संहिता का पालन तभी प्रभावी होगा जब प्रशासन ऐसे प्रचार सामग्रियों पर त्वरित कार्रवाई करे।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *