भागलपुर। विक्रमशिला सेतु पर ओवरटेक के दौरान मंगलवार को दो ट्रकों की जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में एक ट्रक का चालक और खलासी गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को इलाज के लिए जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

घायलों की पहचान बेतिया जिले के बोखरिया निवासी शेर मोहम्मद (40) और उनके खलासी मोहम्मद अख्तर आलम के रूप में हुई है। शेर मोहम्मद की हालत नाजुक बताई जा रही है।

खलासी अख्तर आलम ने बताया कि वे मिर्जा चौकी से सामान लोड कर बेतिया जा रहे थे। इसी दौरान विक्रमशिला सेतु पर चढ़ते ही एक तेज रफ्तार ट्रक ने ओवरटेक करने की कोशिश की। बचने के प्रयास में सामने से आ रहे दूसरे ट्रक से सीधी टक्कर हो गई और वह ट्रक चालक मौके से फरार हो गया।

टक्कर इतनी भीषण थी कि ट्रक का अगला हिस्सा पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। सूचना मिलते ही 112 पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल भेजा, जहां दोनों का इलाज जारी है।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *