नवगछिया : 70 वां गणतंत्र दिवस के अवसर पर शनिवार को सभी सरकारी गए एवं गैर सरकारी संस्था में आन बान शान के साथ राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा फहराया जाएगा. नवगछिया अनुमंडल में गणतंत्र दिवस को लेकर सभी तैयारी पूरी कर ली गई है. गणतंत्र दिवस के अवसर पर नवगछिया अनुमंडल पदाधिकारी आवास पर 8बजे, नवगछिया अनुमंडल कार्यालय में 8:30 बजे एसडीओ मुकेश कुमार झंडोत्तोलन करेंगे.

अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी कार्यालय में 9:30 बजे एसडीपीओ प्रवेंद्र भारती, अनुमंडल कारा में 9:40 बजे, कृषि उत्पादन बाजार समिति में 9:50 बजे एसडीओ मुकेश कुमार, नवगछिया पुलिस लाइन में 10 बजे नवगछिया एसपी निधी रानी झंडोत्तोलन करेंगी. आदर्श थाना नवगछिया में 10:15 बजे थानाध्यक्ष लालबहादुर, महिला थाना नवगछिया में 10:18 बजे थानाध्यक्ष चंदना कुमारी झंडोत्तोलन करेगी.

एससीएसटी थाना नवगछिया में 10:20 बजे, आनवगछिया अनुमंडल अस्पताल में 10:25 बजे, गोपाल गौशाला नवगछिया में 10:30 बजे एवं नगर पंचायत कार्यालय नवगछिया में 11 बजे झंडोत्तोलन किया जाएगा. नवगछिया अनुमंडल कार्यालय झंडोत्तोलन के दौरान झांकी भी निकाली जाएगी. नवगछिया नगर पंचायत कार्यालय, सावित्री पब्लिक स्कूल, बाल भारती विद्यालय एवं आइडियल पब्लिक स्कूल द्वारा झांकी की प्रस्तुति की जाएगी.

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By Rishav Mishra Krishna

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *