नवगछिया : बुधवार की सुबह से ही दिन का मिजाज बिगड़ा हुआ था और दोपहर में हुई हल्की बूंदाबांदी ने सिहरन को बढ़ा दिया। हालांकि रात का पारा बुधवार को 21.0 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया जो कि सामान्य से छह डिग्री सेल्सियस अधिक पर रहा।
बिहार कृषि विश्वविद्यालय, सबौर के मौसम वैज्ञानिक डॉ. सुनील कुमार ने बताया कि गुरुवार को भी जिले में हल्की बारिश या बूंदाबांदी होने की संभावना है। दिन के तापमान में एक से डेढ़ डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट हो सकती है। लेकिन रात के तापमान में कोई खास कमी नही होगी।

