गोपालपुर (नवगछिया)। गोपालपुर थाना क्षेत्र के सैदपुर गांव में रविवार को एक दर्दनाक हादसे में आठ वर्षीय बच्चे की कुंए में डूबकर मौत हो गई।
मृतक की पहचान कन्हैया कुमार (08) पिता बंटी चौधरी, ग्राम कोल, अमरपुर (जिला बांका) के रूप में हुई है।

जानकारी के अनुसार, कन्हैया कुछ दिन पहले अपनी दादी शिशु देवी के साथ सैदपुर आया हुआ था। उसकी दादी का मायका सैदपुर में है।
रविवार को दोपहर करीब 12 बजे कन्हैया खेलने के दौरान कुंए के पास चला गया और अचानक फिसलकर कुंए में गिर गया।

जब परिजन उसकी तलाश करने लगे तो कुंए के पास उसका चप्पल पड़ा मिला।ग्रामीणों ने काफी मशक्कत के बाद कुंए से शव को बाहर निकाला। कन्हैया दो भाइयों में बड़ा था।

सूचना मिलने पर गोपालपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अनुमंडलीय अस्पताल नवगछिया भेज दिया।गांव में इस घटना से शोक की लहर है।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *