नारायणपुर (नवगछिया)। एनएच-31 पर रविवार को कोरचक्का गांव के पास बाइक और टोटो की टक्कर में तीन लोग घायल हो गए।
घायलों की पहचान दुधैला निवासी संदीप कुमार, मनीष कुमार (दोनों बाइक सवार) और भरतखंड निवासी मनोरमा देवी (टोटो सवार) के रूप में हुई है।

हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने तीनों घायलों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (PHC) नारायणपुर पहुंचाया। डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद संदीप कुमार और मनोरमा देवी की गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें मायागंज अस्पताल, भागलपुर रेफर कर दिया।

सूचना मिलने पर नारायणपुर थाना पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और वाहन को सड़क किनारे हटवाकर आवागमन सामान्य कराया।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *