नवगछिया। नवगछिया में महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए नगर परिषद के पार्षद चम्पा कुमारी की पहल पर महिला प्रशिक्षण केंद्र के द्वारा संचालित सिलाई प्रशिक्षण के पूरे होने पर बुधवार को नवगछिया बाल भारती विधालय में सर्टिफिकेट वितरण कार्यक्रम का आयोजन मुकेश राणा की अध्यक्षता में हुआ। संचालन कृष्णा सिंह ने किया।
Total Downloads: 92
मुख्य अतिथि नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी सुमित्रानंदन, समाजसेवी रामकुमार साहु, सपना शर्मा, अमित पांडे, प्राचार्य कंचन सिंह, शिक्षक विनोद कुमार, मुकेश गुप्ता, की उपस्थिति में प्रशिक्षित साठ महिलाओं छात्राओ को सर्टिफिकेट वितरण किया गया।
नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी ने कहा कि महिलाएं समूह बनाकर कार्य करें तो नगर परिषद में स्व रोजगार के लिए विभिन्न योजनाओं का लाभ मिल सकेगा।

