नवगछिया। मनुष्य का जीवन पहिए की तरह है। इसलिए सुख-दुख अनेक द्वंद आते रहते हैं। यह संसार का नियम है, हम संसार में हैं और रहेंगे, इसलिए संसार में परमात्मा के नियमों का पालन करना है। सब लोग सब कार्य करें लेकिन अपने सनातन धर्म की रक्षा के लिए कार्य जरूर करें, इसके लिए दृष्टि निर्माता स्वयं परमात्मा है।वही इस वृक्ष का सिंचन करते हैं। ये बातें बुधवार को बनारसी लाल सराफ वाणिज्य महाविद्यालय नवगछिया के प्रांगण में आयोजित गुरु पूर्णिमा महोत्सव के दौरान स्वामी आगमानंद जी ने कहीं। वहीं कार्यक्रम में बिहार के उप मुख्यमंत्री तार किशोर प्रसाद भी शामिल हुए।

उप मुख्यमंत्री तार किशोर प्रसाद ने कहा कि कि भारत प्राचीन काल से भारत गुरु शिष्य परंपरा का राष्ट्र रहा है चाहे श्री राम जी हों या श्री कृष्ण सभी गुरु परंपरा के शिष्य रहे हैं।

आयोजन सचिव डॉ. मृत्युंजय सिंह गंगा ने धन्यवाद ज्ञापन के दौरान कहा कि गुरुदेव ने मंच से गुरु पूर्णिमा उत्सव पर अवकाश की मांग की है, यह पर्व विश्व भर में गुरु शिष्य परंपरा के लोग मनाते हैं और यदि सरकार ध्यान देती है तो हम सभी सदैव ऋणी रहेंगे। उप मुख्यमंत्री को सर्वप्रथम कॉलेज के एनसीसी कैडेट्स ने गार्ड ऑफ ऑनर दिया। तत्पश्चात कॉलेज के प्राचार्य मो. नईमउद्दीन, संतोष सर्राफ, राम गोपाल सर्राफ, विनोद मंडल, अमरजीत सिंह, राजेश कनोडिया आदि ने स्वागत किया। भाजपा जिला अध्यक्ष विनोद मंडल, भागलपुर भाजपा जिला उपाध्यक्ष रोशन सिंह ने गुरुदेव का अंग वस्त्र से स्वागत किया। इस दौरान कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉ. उग्रमोहन झा व संचालन बिसौनी समिति के उद्घोषक मनोज मिश्र कर रहे थे।

हजारों की संख्या में श्रद्धालु सुबह पांच बजे से कतार में दर्शन के लिए लगे हुए थे। पंडित कौशल मिश्र के नेतृत्व में गौतम मिश्र, शिव प्रेमानंद जी, पंकज शास्त्री, अनिरुद्ध शास्त्री आदि ने मंत्रोच्चार से व्यास पूजन किया जिसके बाद लगातार संध्या 7:00 तक भक्तों ने कतार में लगकर गुरुदेव का दर्शन और चरण वंदन किया।

मानस कोकिला डॉ. कृष्णा मिश्रा के मुखारविंद से और कलाकार हिमांशु मिश्रा, बलवीर सिंह बग्गा, माधवानंद माधव, पवन दुबे, रानी कौर, सुप्रिया, अर्पण पाण्डेय, नंदन आदि ने दिनभर गुरुवर चरणों में दे दो ठिकाना मुझे…., गुरुवर तुम्हारे प्यार में जीना सिखा दिया….., नगरह वाले रामू बाबा….आदि एक से बढ़कर एक भजनों की प्रस्तुति दी। कार्यक्रम की सफलता के लिए करीब 600 शिव शक्ति योग पीठ के कार्यकर्ता, 150 कॉलेज के एनसीसी कैडेट्स लगे रहे। वहीं दूसरी तरफ सैकड़ों भक्तों ने दिल्ली, मुंबई, भोपाल, झारखंड, उड़ीसा, आंध्रप्रदेश, उत्तरप्रदेश आदि जगहों पर गुरु पूर्णिमा आयोजित कर उत्सव मनाने का कार्य किया है।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *