नवगछिया । आरपीएफ नवगछिया के आरक्षी चंद्र प्रकाश रेलवे सुरक्षा बल पोस्ट पर 00:00 से 08:00 बजे तक ट्रेन पासिंग ड्यूटी पर तैनात थे। उसी समय उन्होंने देखा कि पश्चिमी पुल प्लेटफॉर्म संख्या 2 से उतरने वाली सीढ़ी के पास एक अज्ञात व्यक्ति लटका हुआ है।

Whatsapp group Join

उन्होंने जीआरपी को सूचित करते हुए घटनास्थल पर पहुंचे तो देखा कि उक्त व्यक्ति गले में गमछा बांधकर सीढ़ी के लोहे से लटक कर आत्महत्या कर रहा था। जिसको स्टेशन पर मौजूद यात्रियों की मदद से उतारा।

जिसका पूरा चेहरा काला पड़ा हुआ था और सांस चल रही थी। उक्त घटना की सूचना निरीक्षक रेलवे सुरक्षा बल नवगछिया को दी तथा घटनास्थल पर मौजूद जीआरपी के अधिकारी वह स्टाफ ने उक्त व्यक्ति को अपने कब्जे में ले लिया।

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *