नवगछिया : चलो गाँव की ओर कार्यक्रम के तहत आदित्य बिरला ग्रुप प्रोजेक्ट आर सी एम एल महगामा ने खगरा गाँव में कार्यक्रम का आयोजन किया. इस अवसर पर सेवार्थ (समाजिक कार्य संस्था) नवगछिया की टीम ने सबका स्वागत किया एवं बुके देकर सम्मानित किया. इस कार्यक्रम के तहत आये 50 सदस्यी टीम ने गाँव भ्रमण कर गाँव के माहौल को जाना. साथ में आये बच्चों ने खेल कुद कर आनंद लिया.

इस मौके पर आये बिरला ग्रुप के महाप्रबंधक श्री पंचानंद सिंह सेवार्थ के द्वारा किये गये कार्यों के के बारे जानकार भविष्य में मदद देने का आश्वासन दिया. इस अवसर पर एच आर मैनेजर संदीप पाल, माइनिंग ओमप्रकाश सिंह, एडमिन शशिकान्त जी मौजूद थे. सेवार्थ की टीम की ओर से घनश्याम प्रसाद, पंकज कुमार भारती, डाॅ अनंत विक्रम, पुरुषोत्तम कुमार बिष्णु कुमार, रंजीत साह, ओमप्रकाश सिंह, रंजन कुमार मिश्रा एवं आदि लोग मौजूद थे.

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By Rishav Mishra Krishna

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *