नवगछिया : महाशिवरात्रि के पूर्व जगतपति नाथ महादेव के तिलकोत्सव की तैयारी हेतु एक बैठक नवगछिया नगर पंचायत के अध्यक्ष प्रतिनिधि प्रतिनिधि प्रेम सागर उर्फ डब्लू यादव के आवासीय परिसर में रखा गया. जिसमें बाबा भोलेनाथ के तिलकोत्सव के लिए कार्यक्रम को सुचारू रूप से चलाने के लिए बैठक में मौजूद सभी लोगों ने अपने अपने विचारों को रखा.

जगतपति नाथ महादेव का तिलकोत्सव बसंत पंचमी 10 फरवरी दिन रविवार को होगा. मिडिया प्रभारी अशोक केडिया ने बताया कि तिलकोत्सव की यात्रा 10:00 बजे दिन में घाट ठाकुरबाड़ी से नवगछिया बाजार भ्रमण करते हुए गौशाला स्थित जगतपति नाथ महादेव मंदिर में जाएगी, जिसमें भजनों के साथ झूमते गाते बाबा के 21 ध्वजा को लहराते हुए एवं विभिन्न प्रकार के फलों मिठाइयों की थाल के साथ बाबा का तिलक के लिए नौगछियावासियों द्वारा गौशाला स्तिथ जगतपति नाथ मंदिर जाया जाएगा.

जिसके तहत एक रूट तय किया गया जो घाट ठाकुर बाड़ी से विषहरी स्थान रोड होते हुए भगत मोहल्ला, स्टेशन चौक होते हुए दुर्गा मंदिर, शीतला मंदिर चौक होते हुए हरी महाराज रोड, महाराज जी चौक होकर मक्खातकिया से गरीबदास ठाकुरबाड़ी होते हुए महाराज जी चौक से पोस्ट ऑफिस रोड होते हुए जगतपति नाथ मंदिर पहुंचेगी. बैठक शिवरात्रि कमेटी के अध्यक्ष डब्लू यादव के अध्यक्षता में की गई जिसमें सभी ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया. जिसमे सचिव कृष्ण कुमार, महासचिव मौसम बाबा, उपाध्यक्ष पप्पू जायसवाल,पप्पू यादव, दीपक, अमित उपकोषाध्यक्ष राजेश सर्राफ, दिनेश बाबा, सजन गुप्ता, अवधेश, राजू आर्ट, मोनी, सूरज, गोलू मौजूद थे.

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By Rishav Mishra Krishna

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *